Posts

Showing posts from September, 2013

बेटियां...

दुआ करते हैं बेटे की और , हो जाती हैं बेटियां, बड़ी जीवट होती हैं ये, यूं ही पल जाती हैं बेटियां| चौका बर्तन करती,घर में, पढ़ लिख जाती है बेटियां, सु ख सुविधाएँ बेटों को , पर आगे निकल जाती हैं बेटियां | जन्मदायिनी हैं फिर भी, मारी जाती हैं बेटियां , कभी लालच कभी वासना की, बलि चढ़ जाती हैं बेटियां | रुलाते हैं जब बेटे ,, आंसू पोछती हैं बेटियां, नफरत पाकर भी, सिर्फ प्यार लुटाती हैं बेटियां| कडककड़ाती ठण्ड में, सुहानी धूप होती हैं बेटियां , मानो या न मानो , भगवान् का वरदान होती है बेटियां ...                                                                                    mamta

आस्था....

Image
कैसी कैसी लीला दिखाते हो , अलग अलग नामों से प्रकट हो जाते हो , मगर सुनो तो ज़रा प्रभु जी , हम हैं तुम्हारे तुम जानते हो,  फिर ये लुकाछिपी का खेल क्यों दिखाते हो , सुना है तुम एक पुकार में दौड़े चले आते हो , फिर हमें अपने दरश क्यों नहीं कराते हो ? अब तुम्हें खुद आना ही पड़ेगा, अपना बचन निभाना ही पड़ेगा, वरना तुम्हारे भक्त रूठ जायेंगे , आस्था में प्रश्न चिन्ह लगायेंगे, अब और कितना तड़पाओगे कुछ तो बताओ प्रभु कब आओगे ...??                                                        mamta my 1st Glass painting dedicated to Ganesh jee